महासमुंद. बसना शहर के वार्ड 5 में हुई चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. चोरी किसी और ने नहीं बल्कि स्वयं प्रार्थी ने ही की थी और घटना की साजिश रची थी. प्रार्थी ने चोरी की वजह अधिक कर्ज बताया जिससे बचने के लिए उन्होने चोरी की थी. सोमवार को बसना थाने में मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी विकास पाटले ने बताया कि प्रार्थी तुफैन ने ही स्वयं घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. चोरी की गई पूरी रकम उन्होंने आरोपी से जब्त कर ली है. श्री पाटले ने बताया कि आरोपी ने कारोबार के लिए अलग-अलग लोगों से कर्ज ले रखा था और जमा करने के लिए उनके पास रुपए नहीं था जिसकी व्यवस्था में वह लगा था.
http://‘क्या खूब लगती हो’ गाने पर एक्ट करती नजर आईं हिना खान
पुलिस टीम जांच कर रही थी इसी दौरान घर के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे को भी खंगाला गया जिसमें प्रार्थी स्वयं घर की दीवार फांदकर भागते हुए दिखाई दिया. मामले में जब प्रार्थी से पूछताछ की गई तो उन्होने चोरी करना स्वीकार किया. बता दें कि रविवार को बसना के वार्ड में 5 में एक मकान में करीब 8 लाख रुपए की चोरी की घटना सामने आई थी. जिसका आरोपी प्रार्थी ही निकला. पुलिस को आरोपी ने बताया कि उन्होने ठेकेदारी के लिए पांच लाख रुपए शहर में मंजीत नामक व्यक्ति से लिया था. जिसका ढाई लाख रुपए जमा करने के बाद शेष बकाया था. जिसे मंजीत द्वारा जमा करने के लिए कहा जा रहा था. इसके अलावा उन्होंने लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल से करीब 4 लाख रुपए का उपकरण खरीदा था जिसे भी चुकाना था. इसके लिए वह रुपए की तलाश में था.
http://Mercedes AMG E 53 और नई AMG E 63S भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
इस बीच बाजीपाली निवासी मौसा मो. इलियास ने कहा कि जफर किराना दुकान जाकर शब्बीर से 7 लाख 94 हजार रुपए ले लेना मुझे जरुरत है. रुपए लेने के बाद 50 हजार रुपए अपने कमरे में पलंग के नीचे और शेष 7 लाख 44 हजार को सुनील आहूजा के घर की साईड में निर्मित झोपड़ी में छिपा कर रखा था. कार्रवाई एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में एएसपी श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू, एसडीओपी विकास पाटले के निर्देशन में बसना थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर और साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत और सउनि विजय मिश्रा, प्रआ प्रकाश नंद, आरक्षक रवि यादव, ललित यादव, श्रीनाथ प्रधान, संदीप भोई, युगल पटेल, हेमंत नायक, योगेन्द्र दुबे, कामता आवड़े और हरि साहू शामिल रहे.







