नई दिल्ली. एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कोई न कोई फोटोज या वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. उन्होंने एक बार फिर अपनी अदाओं से फैंस के साथ-साथ सेलेब्स का दिल जीत लिया है. हिना ने इंस्टाग्राम पर अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे मशहूर गाने ‘क्या खूब लगती हो’ पर एक्ट करती नजर आ रही हैं. वीडियो में हिना सलवार सूट पहने नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का देसी लुक हर किसी को दीवाना बना रहा है. उन्होंने नथ, न्यूड मेकअप और खुले बालों के साथ गाने में खूबसूरत हाव-भाव दिए हैं.
http://Mercedes AMG E 53 और नई AMG E 63S भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
वीडियो में हिना की एक्टिंग का हुनर साफ नजर आ रहा है. हिना की खूबसूरती के आगे फैंस के साथ सेलेब्स भी अपना दिल हार बैठे हैं. अर्जुन बिजलानी ने हिना के वीडियो पर हार्ट इमोजी शेयर किया है. साथ में, एक्ट्रेस के फैंस उन पर प्यार की बौछार कर रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में हिना खान का ‘बारिश बन जाना’ सॉन्ग रिलीज हुआ था. वीडियो में टीवी एक्टर शहीर शेख के साथ उनका रोमांटिक अंदाज हर किसी को पसंद आया है.
http://हरजीत कौर मक्कड़ का निधन, बुधवार को अरदास










