महासमुंद. स्थानीय वार्ड नं 13 गुरुद्वारा के पास निवासी हरजीत सिंह मक्कड़ की धर्मपत्नी हरजीत कौर मक्कड़ (48) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. स्व. हरजीत कौर प्रतिष्ठित व्यवसायी खजान सिंह मक्कड़ की पुत्रवधु थीं. मृतका की आत्मा की शांति हेतु रखे गए श्री अखंड पाठ की समाप्ति एवं अरदास बुधवार को गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा महासमुंद में दोपहर एक बजे आयोजित की गई है.
http://नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने, चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए आवेदन आमंत्रित
बिलासपुर. एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन परियोजना कार्यालय सीपत में आमंत्रित किए गए हैं. अंतिम तिथि के पश्चात् जमा करने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा एवं उसी ग्राम पंचायत के स्थानीय आवेदिकाओं के आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे. आंगनबाड़ी केन्द्र उड़ागी के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी केन्द्र मचखण्डा, पंधी, लुतरा एवं मड़ई के लिए सहायिका पद हेतु आवेदन जमा करने की तिथि 19 जुलाई से 02 अगस्त 2021 तक निर्धारित की गई है.
http://धवन की कप्तानी पारी, भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा







