नई दिल्ली. पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद और RSS के प्रांत प्रचारक रहे तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे. देहरादून में हुई पार्टी विधायक दल की बैठक में उनके नाम मुहर लगी. वे शाम 4 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मुझ पर भरोसा करने के लिए लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी चीफ का धन्यवाद करता हूं. मैं पार्टी का ऐसा कार्यकर्ता हूं जो एक छोटे गांव से आता है.
http://चाणक्य नीति : जानें जीवन में आने वाली समस्याओं से कैसे निपटा जाए
मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं यहां पहुंचूंगा. मैं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा. उन्होंने कहा कि वे संघ के लिए काम करते थे. कभी भी राजनीति में आने का नहीं सोचा था. बाद में अटल बिहारी वाजपेयी से प्रेरणा लेकर वे आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि वे त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ लंबे वक्त तक काम करते रहे हैं, पहले संघ में बतौर प्रचारक भी काम किया और उसके बाद पार्टी और सरकार के स्तर पर साथ में काम किया है. अभी भी वे उनके मार्गदर्शन में आगे काम करते रहेंगे.
http://उर्वशी रौतेला ने साड़ी पहन बारिश में किया डांस, वीडियो देखते रह जाएंगे आप









