আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : तैमूर की बहन इनाया ने क्यूट अंदाज में सुनाया गायत्री मंत्र, जमकर हो रही तारीफ

Published on: October 30, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. वैसे तो इंटरनेट पर नन्हे नवाब तैमूर अली खान का जलवा रहता है. लेकिन हाल ही में एक और स्टार किड ने अपनी क्यूटनेस से सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींचा है. यह स्टार किड कोई और नहीं सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया है. इनाया अपने इस वीडियो में बड़े ही प्यारे अंदाज में गायत्री मंत्र सुनाती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में उनका यह क्यूट अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है, साथ ही सब उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. अपने इस वीडियो को लेकर इनाया सोशल मीडिया पर छा गई हैं.

http://पति ने रोजाना अंडा नहीं खिलाया तो प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी

इनाया के इस वीडियो को खुद उनके पापा कुणाल खेमू ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए शेयर किया है. वीडियो में कुणाल खेमू और उनकी बहन भैया दूज मनाते दिख रहे हैं. जहां इनाया की बुआ उनके पापा कुणाल की आरती उतारते वक्त गायत्री मंत्र गाती हैं. इसके बाद वह इनाया से भी गायत्री मंत्र गाने के लिए कहती हैं. तब इनाया पूरा गायत्री मंत्र सुनाती हैं. वीडियो में सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली बात ये है कि इतनी कम उम्र में भी इनाया गायत्री मंत्र को सही उच्चाहरण के साथ पढ़ रही हैं और बड़ी आसानी से पढ़ती नजर आ रही हैं. इनाया का ये वीडियो किसी के भी चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए काफी है. देखिए वीडियो-

http://अपना पहला डे-नाइट मैच खेलेगी टीम इंडिया, बांग्लादेश ने भी जताई रजामंदी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now