नई दिल्ली. 16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने दिल्ली की गीता कॉलोनी स्थित अपने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है. सिया के मैनेजर अर्जुन सरीन के अनुसार मौत से पहले बुधवार रात एक वीडियो एल्बम करने को लेकर सिया से बात हुई थी. उस वक्त वह किसी तरह के डिप्रेशन में नहीं लग रही थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से सिया को सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही थीं.
http://स्काउट गाइड को सबसे ज्यादा मिल रहा बोनस अंक नीति का लाभ : विनोद
जिला पुलिस उपायुक्त का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर सिया का शव परिवार को सौंप दिया गया है. मामले की छानबीन जारी है. बता दें कि सिया के टिकटॉक पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं करीब 1 लाख फैंस इंस्टाग्राम पर सिया को फॉलो करते हैं. सिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी डांस वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वो पंजाबी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. दरअसल, सिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो वीडियो शेयर किया उसे उन्होंने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. जो उनका आखरी पोस्ट भी है.
http://शिक्षकों की स्थिति में सुधार के बिना शिक्षा व्यवस्था को सुधारना असंभव : अभाविप
https://www.instagram.com/p/CBnKWPnpBe3/?utm_source=ig_web_copy_link










