আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शिक्षकों की स्थिति में सुधार के बिना शिक्षा व्यवस्था को सुधारना असंभव : अभाविप

Published on: June 25, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने आज यहाँ शिक्षकों एवं छोटे निजी विद्यालयों की आर्थिक स्थिति में सुधार सम्बन्धी सुझावों पर कलेक्टर के साथ चर्चा कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है. अभाविप के महासमुंद जिला संयोजक ऐश्वर्य पुरोहित ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के चलते आम जनमानस को कई प्रकार की आर्थिक समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है. ऐसे में पालकों के आर्थिक बोझ को कम करने के नाम पर निजी विद्यालयों पर शुल्कमाफी के लिए दबाव बनाया जा रहा है. यह शुल्कमाफी एक दृष्टिकोण से सही भी लग सकती है, किन्तु छोटे निजी विद्यालयों एवं गैर लाभकारी निजी संस्थाओं के दृष्टिकोण से यह कठिनाई उत्पन्न कर सकती है क्योंकि ये संस्थाएँ विद्यार्थियों से प्राप्त शुल्क पर ही निर्भर होते हैं और शुल्क न मिलने पर वे अपने शिक्षकों को वेतन नहीं दे पाएंगे.

http://शर्तों के अधीन राज्य में खुलेंगे क्लब, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट और होटल

हालांकि परिषद् का मत है कि दोनों ही दृष्टिकोण न तो पूरी तरह सही ठहराए जा सकते हैं और न ही पूरी तरह गलत ठहराए जा सकते हैं. इस दुविधा से बाहर निकलने का एक उपाय यह है कि अधिकांश विद्यालयों को विगत दो सत्रों से आरटीई के अन्तर्गत शासन द्वारा जो देय राशि अबतक नहीं दी गई है उसे तत्काल प्रदान किया जाए. इससे विद्यालय आगामी सत्र प्रारम्भ होने तक अपने शिक्षकों को वेतन भी दे पाएंगे और उन्हें इसके लिए विद्यार्थियों से शुल्क लेने की आवश्यकता भी नहीं रह जाएगी. परिषद् के मतानुसार एक अन्य समस्या, जो परोक्ष रूप से हमारी शिक्षा व्यवस्था को क्षति पहुँचा रही है, वह शिक्षकों की आर्थिक स्थिति से सम्बद्ध है.

http://छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में यात्री बसों के संचालन की दी अनुमति

निजी विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को एक ओर जहाँ शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी की दर से भी कम वेतन मिलते हैं, वहीं दूसरी ओर बहुत सी संस्थाओं में आज भी कई वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए भविष्य निधि एक स्वप्न है. परिषद् ने प्रशासन से प्रश्न किया है कि यदि हमारे शिक्षक अपनी न्यूनतम आवश्यकताओं के लिए यूँ ही संघर्षरत रहेंगे तो वे शिक्षण में अपना सर्वश्रेष्ठ कैसे दे पाएँगे. साथ ही, परिषद् ने प्रशासन से मांग की है कि वह अपने स्तर पर इन समस्याओं को यथाशीघ्र हल करें ताकि शिक्षा व्यवस्था को दोषमुक्त बनाकर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य प्रदान किया जा सके. इस अवसर पर अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री शुभम जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे. साथ में अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य द्रोण पटेल, जिला समिति सदस्य राकेश साहू, कुम्भज चन्द्राकर, गुलाब सेन भी इस मौके पर उपस्थित थे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now