नई दिल्ली. भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर हो गई है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 99 रन बनाए थे. यह कीवी टीम का भारत के खिलाफ टी20 में सबसे कम स्कोर था. जवाब में टीम इंडिया ने एक गेंद शेष रहते चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी के 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैच जिताया. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 26 रन बनाए.
https://कुत्तों के काटने से हिरण की मौत के बाद वन विभाग की हास्यास्पद चेतावनी
वहीं, ईशान किशन ने 19 रन की पारी खेली. कप्तान हार्दिक पांड्या 15 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड की ओर से ब्रेसवेल और सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला. इससे पहले कीवी टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 99 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने सबसे ज्यादा नाबाद 19 रन बनाए. वहीं, माइकल ब्रेसवेल और मार्क चैपमैन ने 14-14 रन की पारी खेली. फिन एलेन और डेवोन कॉनवे ने 11-11 रन बनाए. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए. वहीं, चहल, कुलदीप, हुड्डा, सुंदर और हार्दिक को एक-एक विकेट मिला.
https://इंग्लैंड को रौंदकर भारत ने जीता अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप










