আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन : प्रशिक्षण में अनुपस्थित 10 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस

Published on: January 20, 2020
---Advertisement---

मुंगेली. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन को गंभीरता से लिया है. उनके द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के कार्यो के प्रति उदासीनता और लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में उन्होने 16 एवं 17 जनवरी को जनपद पंचायत मुंगेली के निर्वाचन हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित 10 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

http://निर्भया केस : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पवन की नाबालिग वाली याचिका

इनमें शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छाता के शिक्षक एलबी पुनदास डाहिरे, प्राथमिक शाला भथरी के सहायक शिक्षक एलबी रविशंकर कश्यप, शासकीय प्राथमिक शाला केशरूवाडीह के सहायक शिक्षक एलबी प्रदीप दुबे, सहायक संचालक मत्स्य के कार्यालय के मत्स्य निरीक्षक नर्बदे राम ध्रुव, लोक निर्माण विभाग के सहायक ग्रेड-2 अंजन दत्ता, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डोमनपुर के शिक्षक एलबी विनोद कुमार कश्यप, सहायक खनिज अधिकारी के कार्यालय के प्रोसेस सर्वर सीताराम साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही के सहायक ग्रेड-3 सुबोध पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला धनगांव गो. के सहायक शिक्षक एलबी मुरलीधर चंद्राकर और सहायक संचालक रेशम विभाग के कार्यालय के प्रवर्तक राजकुमार देवांगन शामिल हैं.

http://जेपी नड्डा निर्विरोध चुने गए भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now