दुर्ग. बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने तीन साधुओं की पिटाई कर दी. साधुओं को इतना मारा कि एक साधु का सिर फट गया है. वहीं 2 और साधु भी बुरी तरह से घायल हुए हैं. मामला भिलाई-03 थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक चरोदा क्षेत्र में कहीं से तीन साधु आ रहे थे. उसी दौरान किसी ने हल्ला करना शुरू कर दिया कि ये साधु बच्चा चोरी करते हैं. बाद कुछ युवकों ने उन साधुओं को पीटना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे लोगों की भीड़ वहां जुट गई. कई लोग एक साथ दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गए और साधुओं को जमकर पीट दिया. इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी. कुछ ही देर बाद पुलिस का एक जवान मौके पर पहुंचा और उसने किसी तरह से तीनों साधुओं को एक टैक्सी में बिठा दिया.
https://चाइल्ड केयर सेंटर में अंधाधुंध फायरिंग, 31 की मौत
दूसरे पुलिस कर्मियों को मौके पर बुलाया गया. तब तक भीड़ उस टैक्सी तक भी पहुंच गई और वहां भी साधुओं को मारा गया. पुलिस का कहना है कि घटना बुधवार सुबह 11-12 बजे के बीच की है. शराब के नशे में बेवजह ही इनसे मारपीट की गई है. बताया गया है कि जिन साधुओं की पिटाई की गई है वह राजस्थान के रहने वाले हैं. इनका नाम राजबीर सिंह, अमन सिंह और श्याम सिंह है. टीआई का कहना है कि वह मामले की जानकारी ले रहे हैं. बाद केस दर्ज किया जाएगा. टीआई का कहना है कि उन्हें इन साधुओं की कोई संदिग्ध गतिविधि अब तक नहीं मिली है. पब्लिक ने बच्चा चोरी का आरोप लगाकर इन्हें क्यों मारा, इसकी जांच की जा रही है.
https://Oppo A17 भारत में लॉन्च, इसमें है 5000mAh बैटरी और 64GB स्टोरेज







