আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चाइल्ड केयर सेंटर में अंधाधुंध फायरिंग, 31 की मौत

Published on: October 6, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. थाईलैंड में चाइल्ड केयर सेंटर में अंधाधुंध फायरिंग में 31 लोगों की मौत हो गई. वहीं पुलिस इस मामले के फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर एक पूर्व पुलिसकर्मी है, जो हमले के बाद फरार बताया जा रहा है. थाईलैंड के ना क्लांग इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है. वहां आस-पास तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. हमलावर की पहचान हो गई है. एजेंसियों का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

https://‘गुजरात के नमक’ वाले बयान पर राष्ट्रपति पर कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक ट्वीट, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

स्थानीय प्रशासन ने इस दिलदहला देने वाली वारदात में 31 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है. स्थानीय पुलिस के प्रवक्ता एरहोन क्रेटोंग ने न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि इस मामले की पड़ताल जारी है. ये हमला क्यों और किसलिए हुआ ऐसे कई सवालों का जवाब मिलना अभी बाकी है. थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी प्रांत में हुए इस हमले की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी सांत्वना जता रहे हैं.

https://‘आदिपुरुष’ को लेकर मचे हंगामे के बीच जानिए एक्टर्स की फीस

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now