अंबिकापुर. बालिका की गुमशुदगी की सूचना के 12 घंटे बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखने पर आईजी ने टीआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है. भटगांव कॉलोनी में रहने वाले एसईसीएल कर्मी की 13 वर्षीया पुत्री शनिवार शाम से लापता थी. परिजन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने रात से ही चक्कर काट रहे थे लेकिन पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी. इसी बीच प्रभारी आईजी रतनलाल डांगी औचक निरीक्षण के लिए थाना पहुंच गए.
http://एमजी कॉलेज खरसिया में दिया गया गलत प्रश्न-पत्र, मोबाइल टॉर्च में विद्यार्थी हल करने हुए विवश
जहां पीड़ित परिवार ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर का अवलोकन करने के बाद रात्रिकालीन कर्मचारियों के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उस समय ड्यूटी पर मुंशी अनिल कुमार व एसआई कृष्ण कुमार थे. उन्होंने संवेदनशील मामले में इस तरह की लापरवाही बरतने पर दोनों को निलंबित कर दिया. वहीं मामले की जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने पर भटगांव टीआई किशोर केंवट को लाइन अटैच कर दिया.
http://बड़ी बहन का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से अनाचार, दो गिरफ्तार
http://बाइक चालक ने नहीं लगाया था हेलमेट, ट्रैक्टर की ठोकर से मौत







