আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बाइक चालक ने नहीं लगाया था हेलमेट, ट्रैक्टर की ठोकर से मौत

Published on: March 8, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. बाइक चालक को हेलमेट नहीं लगाना महंगा पड़ गया. ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. मामला पटेवा थाना क्षेत्र के रायमुड़ा का है. थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि रूमेकेल निवासी गजेन्द्र धुव और दुर्गेश खैरवार शनिवार शाम बाइक से किसी काम से तुमगांव आए थे जो शाम करीब 6 बजे वापस अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान रूमकेल की ओर से आ रही बिना नंबर की ट्रेक्टर ने रायमुड़ा के पास उन्हें सामने से ठोकर मार दी. गजेन्द्र ध्रुव के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी दुर्गेश खैरवार घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है.

http://महिलाएं किसी पर निर्भर ना रहें, स्वविवेक से करें काम : उषा पटेल

खेलते-खेलते तार से चिपका बालक, मौत

महासमुंद. करंट से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है. तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी राहुल निषाद पुत्र चतुर सिंह निषाद घर में शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे जीआई तार से खेल रहा था. खेलते-खेलते तार घर में लगे एमसीबी से टच हो गया और करंट की चपेट में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है.

http://राम-राम, पालागी और जोहार हमारी परंपरा, इससे वायरस के खतरे से बचते हैं : मुख्यमंत्री

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now