बलौदाबाजार. एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. इससे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात की बतायी जा रही है. तीनों के शव उनके ही घर में रविवार सुबह पड़े मिले. सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार पलारी क्षेत्र के ग्राम छेरकाडीह निवासी यशवंत साहू (47) संयुक्त परिवार के साथ रहते थे. इनमें उनकी पत्नी महेश्वरी साहू (45), बेटा देवेंद्र साहू (16) व 20 वर्षीया बेटी के अलावा माता-पिता और छोटे भाई का परिवार शामिल है. रविवार को काफी देर होने के बाद भी जब यशवंत का परिवार नहीं दिखा तो लोग कमरे में गए, वहां तीनों के शव पड़े थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
http://दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 मापी गई
छत्तीसगढ़ के मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी देंगे मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक दिन का वेतन
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के माध्यम से नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के नियंत्रण के उपायों एवं प्रदेश के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए स्वस्फूर्त होकर मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक दिन का मूल वेतन देने का निर्णय लिया है. गौरतलब है कि संकट के इस समय में समाज का हर वर्ग स्वस्फूर्त होकर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहा है. सभी वर्ग के लोगों द्वारा अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार मुख्यमंत्री सहायता कोष में बढ़-चढ़कर योगदान दिया जा रहा है. इसी क्रम में छत्तीसगढ़ मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों व मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के इस सहयोग हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धन्यवाद दिया है.
http://जरूरतमंदों की सहायता के लिए साढ़े 57 हजार रुपए का सहयोग, विधायक ने जताया आभार







