আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

4.44 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ अपचारी बालक समेत तीन पकड़ाए

Published on: February 20, 2023
---Advertisement---

महासमुंद. नकली नोट छापकर उसे खपाने की फिराक में घूम रहे एक अपचारी बालक सहित तीन व्यक्तियों (अंर्तराज्यीय गिरोह) को कोतवाली और साइबर की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 4.44 लाख रुपए का नकली नोट बरामद किया गया है. आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 489 (ख)(ग), 34 के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बताया कि नकली नोट छापकर उसे खपाने की फिराक में कुछ लोग के बस स्टैंड महासमुंद यात्री प्रतीक्षालय के आस-पास घूमने सूचना मिली. सूचना पर साइबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस टीम सादी वर्दी में बस स्टैंड पहुंचकर नकली नोट खपाने वालों का इंतजार करने लगी.

https://सभी धर्मों में लड़कियों की शादी की उम्र लड़कों के समान करने की याचिका खारिज

थोड़ी देर में मुखबिर द्वारा बताए हुलिए से मिलते तीन लोग बस स्टैंड पहुंचे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया. पूछताछ में उन्होंने अपना नाम-पता ग्राम सड्डू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रायपुर निवासी रामलखन कैवर्त (47), लालबहादुर नगर वार्ड-20 डोंगरगढ़ राजनांदगांव निवासी पवन कुमार (43) और एक अपचारी बालक होना बताया. पुलिस ने सभी की तलाशी ली तो उनके पास से बड़ी मात्रा में नकदी मिली. रकम के बारे में भी वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए. नकदी को चेक करने पर प्रथम दृष्टया नकली प्रतीत हुआ. टीम ने जब पूछताछ की तब आरोपी रामलखन केंवट ने बताया कि ओडिशा से 5 लाख के नकली नोट लेकर आए और आपस में बांट लिए. जिसमें पवन कुमार साहू ने 53 हजार के नकली नोट को रायपुर के पेट्रोल पंप, किराना, और शराब दुकान में खपा दिया.

https://मुख्यमंत्री ने की चंदखुरी में माता कौशल्या महोत्सव मनाने की घोषणा

शेष रकम लेकर वह यहां खपाने के लिए आए थे. पुलिस टीम ने रामलखन कैवर्त के पास से 500 के सीरियल क्रमांक आईआरएच का 100 नग, 4 केएफ का 100 नग, आईएमडडब्लू का 26 नग औश्र विभिन्न सीरियलों के 68 नग कुल 294 नग नकली नोट कीमत 1.47 लाख रुपए का नकली नोट, आरोपी पवन कुमार साहू से 500 के विभिन्न सीरियल 2 पीई का 100 नग, 4 केएफ का 105 नग, 4 आरए का 195 कुल 400 नग नकली नोट कीमती 2 लाख रुपए और अपचारी बालक के पास से 500 की विभिन्न सीरियल क्रमांक 4 केएफ का 30 नग, 4 आरए का 64 नग, 9 एनजी का 100 नग कुल 194 नकली नोट कुल 97 हजार बरामद किया. आरोपियों के पास से 500 के 888 नग कीमती 4. 44 लाख के नकली नोट एवं तीन विभिन्न कंपनी के मोबाइल कीमत 40 हजार कुल 4.84 लाख रुपए जब्त की.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now