बलौदाबाजार. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में आयोजित अर्जुनी राज कुर्मी क्षत्रिय समाज के 77वें राज अधिवेशन में शामिल हुए. उन्होंने समाज के पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ग्राम अर्जुनी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने सहित कुर्मी समाज के भवन हेतु 50 लाख रुपए, श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण हेतु 10 लाख रुपए देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने जागड़ा हाईस्कूल का नामकरण स्व. चोवाराम बघेल के नाम पर करने, ग्राम नवापारा में सर्वसमाज के सामुदायिक भवन हेतु 20 लाख रुपए देने और चंदखुरी में माता कौशल्या महोत्सव मनाने की महत्वपूर्ण घोषणा की.
https://ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ संस्कृति को संरक्षित करने का प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुर्मी समाज प्रगतिशील समाज है. समाज में व्याप्त विभिन्न विसंगतियों को दूर करने सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं, वह काबिले तारीफ है. उन्होंने कहा कि राज्य के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है. सम्मेलन की अध्यक्षता कुर्मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा ने की. इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव शकुंतला साहू, महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, अध्यक्ष जीव जंतु कल्याण बोर्ड विद्याभूषण शुक्ल, अध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम शैलेष नितिन त्रिवेदी, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा सहित समाज के अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे.
https://भारत ने जीता दिल्ली टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया







