पिथौरा. नवपदस्थ थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार ने प्रभार लेते ही चोरी छिपे गुटखा-तम्बाकू बेचने वाले तीन आरोपियों को कार सहित धर दबोचा. तीनो आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार उच्च अधिकारियों के निर्देश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा पुपलेश कुमार पात्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री स्वर्णकार ने पुलिस बल के साथ प्रतिबंधित गुटखा, तम्बाकू की बिक्री एवं परिवहन करते तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़कर कार्रवाई की.
http://छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना मरीज, अब 11 एक्टिव केस
शनिवार को मुखबिर की सूचना पर डिपोपारा लहरौद निवासी प्रवीण देवांगन पिता कृष्ण कुमार देवांगन (26) से गुटखा, तम्बाकू कीमती 10,650 रुपए जब्त किया गया है. वहीं वार्ड 8 लहरौद निवासी विमल देवांगन पिता रामकुमार देवांगन (25) एवं रवि देवांगन पिता रामलखन देवांगन (35) को अल्टो कार क्रमांक CG 06 GH 9295 में प्रतिबंधित गुटखा, तम्बाकू कीमती करीब 3,500 रुपए का परिवहन करते पाया गया. जिससे कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के अंदेशा पर उक्त तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 188, 269, 270, 34 भादवि एवं महामारी अधिनियम की धारा 3 के तहत दो अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
http://चार्ज लेते ही थाना प्रभारी ने किया गांवों का दौरा, कहा- अवैध गतिविधियों पर लगाएंगी रोक







