আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चार्ज लेते ही थाना प्रभारी ने किया गांवों का दौरा, कहा- अवैध गतिविधियों पर लगाएंगी रोक

Published on: May 16, 2020
---Advertisement---
तारेश साहू

खल्लारी. दीपा केंवट ने यहां 9वें थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया. उन्होने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता वर्तमान कोरोना संकट से निपटने की होगी और सोशल डिस्टेंसिंग एवं शासन के नियमों का कड़ाई से क्षेत्र में पालन कराया जाएगा. साथ ही अवैध गतिविधियों पर कड़ाई से रोक लगाई जाएगी. उन्होने थाना क्षेत्र के गांव कोमा, पाली, परसदा, पचेड़ा, कोल्दा, सोरम, सिंघी, कमरौद, खट्टी, कोसरंगी सहित दर्जनों गांवों का संघन दौरा किया. उन्होंने सर्व प्रथम थाना क्षेत्र के क्वॉरंटाइन सेंटरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सेंटरों में रह रहे लोग से चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी लीं. कोरोना वायरस के संक्रमण के संबंध में बताकर मास्क का उपयोग के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करने लोगों से उन्होने अपील कीं. इस दौरान पुलिस के जवान भी उपस्थित रहे.

http://‘मांग नहीं मानी तो सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद हो जाएगा पूरा बाजार’

खल्लारी में अब तक के थाना प्रभारी

यहां थाने की स्थापना वर्ष 2014 में हुई. पहले थाना प्रभारी 28 जून 2014 से 17 जून 2015 तक जगत राम चौहान थे. बाद 11 जून 2015 से 15 अप्रैल 2016 आरएस सिन्हा, 14 अप्रैल 2016 से 21 अक्टूबर 2016 उषा आईलवार, 20 अक्टूबर 2016 से 18 फरवरी 2017 जितेन्द्र चन्द्राकर, 24 फरवरी 2017 से 26 जून 2018 कमला पुसाम, 17 जुलाई 2018 से 27 जुलाई 2018 वासुदेव परघनिया, 1 अगस्त 2018 से 7 जुलाई 2019 स्वराज त्रिपाठी और 7 जुलाई 2019 से 13 मई 2020 तक शेरसिंह बंदे थाना प्रभारी रहे.

http://सीईओ बोले- मजदूरों के लिए नहीं मिला है शासन से कोई फंड, हम कुछ नहीं कर सकते

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now