महासमुंद. महिला कर्मचारी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा है. एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश जारी है. थाना प्रभारी राकेश खुंटेश्वर ने बताया कि आरंग निवासी व्यावसायी रज्जो भारती, शिक्षक केपी पटेल और भू अभिलेख शाखा के लिपिक जयनारायण भोई को गुरूवार रात अलग-अलग जगहों से पकड़ लिया है. चौथा आरोपी आरक्षक शशांक शर्मा को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है. पुलिस आरोपियों से मामले में बारीकी से पूछताछ कर रही है. ज्ञात हो कि गुरूवार को एक शासकीय महिला कर्मचारी ने चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई.
http://कोरोना वायरस के कारण 31 तक कर्मचारियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस से मिली छूट
फिर शुरु होगा कलेक्टर जन चौपाल
महासमुंद. प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट में आयोजित कलेक्टर जनचौपाल नगरीय निकाय निर्वाचन 2019-20 एवं पंचायत आम निर्वाचन 2020 के कारण स्थगित किया गया था. निर्वाचन कार्य पूर्ण हो जाने पर अब आगामी 17 मार्च से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा.
http://कैशबुक अद्यतन नहीं, उप तहसील कार्यालय के सहायक वर्ग-2 निलंबित







