रायपुर. कोरोना वायरस के कारण राज्य सरकार के कर्मचारियों को आगामी 31 मार्च तक बायोमेट्रिक अटेंडेंस से छूट दी गई है. राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार को इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं.
http://कैशबुक अद्यतन नहीं, उप तहसील कार्यालय के सहायक वर्ग-2 निलंबित
किसान ने स्कूल के लिए दान की 4 एकड़ जमीन
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम रौना से आए 65 वर्षीय किसान छविलाल शर्मा ने मुलाकात की# उन्होंने गांव के मिडिल स्कूल के उन्नयन हेतु अपनी 4 एकड़ जमीन दान करने की इच्छा जाहिर की. श्री बघेल ने उत्तम शिक्षा के लिए भूमि दान जैसे सराहनीय कार्य की प्रशंसा की. इस अवसर पर गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद एवं मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक प्रवीण कुमार लोन्हरे भी उपस्थित थे.
http://जागरूकता लाने अब शहर के चौक-चौराहों पर लगाए जाएंगे स्लोगन लिखे बोर्ड
प्रतिबंधित गुटखा जब्त, दो के खिलाफ कार्रवाई
महासमुंद. प्रतिबंधित गुटखा रखे जाने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस ने गुरूवार दोपहर गंजपारा स्थित दो दुकान से 100 पैकेट प्रतिबंधित गुटखा बरामद की. पुलिस के मुताबिक गंजपारा निवासी कृष्णानी एजेंसी और मनभावन सुपारी सेंटर में दबिश दी गई. तलाशी के दौरान दोनों स्थानों से लगभग 50-50 पैकेट प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया गया. इस मामले में पुलिस ने कृष्णानी एजेंसी से राजेश कृष्णानी और मनभावन से रमेश साहू के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है.







