रायपुर. राजधानी के आजाद चौक सीएसपी नसर सिद्दीकी को फोन पर अज्ञात शख्स ने गोली मारने की धमकी दी है. सिद्दीकी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मंगलवार को नसर सिद्दीकी पुलिस ऑफिसर मेस एनएक्सई बी-3 में थे, तभी उनके मोबाइल पर कॉल आया. कॉल करने वाले ने अपना नाम उमेश मिश्रा बताते हुए अकारण गाली-गलौजी की और जान से मारने की धमकी दी. उसने कहा कि कहीं पर भी एसपी, डीएसपी रहो तुम्हे उठवा कर गोली मार देंगे.
http://रक्षा मंत्रालय की कमेटी से निकाली गईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
अभद्रता से बात करने से मना करने पर उस शख्स ने बार-बार फोन कर कहा कि किसी और के नाम से थाने में रिपोर्ट कर झूठे केस में फंसा दूंगा और कोर्ट के चक्कर कटवाऊंगा. बुधवार को सीएसपी की लिखित शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में धारा 507 के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है. सीएसपी सिद्दीकी ने कहा है कि वे उमेश मिश्रा नाम के किसी शख्स को नहीं जानते. उन्होंने कॉलकर्ता के कॉल करने का कारण पूछा तो उसने सीधे गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी.
http://धान खरीदी के लिए पंजीकृत रकबा के सत्यापन में लापरवाही, तीन पटवारी निलंबित







