कबीरधाम. कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीकृत रकबा के सत्यापन में लापरवाही बरते वाले करने तीन पटवारी रवि आमदे तहसील सहसपुर लोहारा, श्रीमती संगीता धृतलहरे बोड़ला और अमरीशपुरी गोस्वामी बोडला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
http://मोबाइल छीनने से नाराज बेटे ने कर दी पिता की हत्या, गिरफ्तार
इन तीनों पटवारियों ने अपने-अपने पटवारी हल्का ग्रामों सहसपुर लोहारा तहसील के ग्रामों नूनछापर और बोडला तहसील के ग्राम खडौदा और बोदा तरेगावं जंगल के पंजीकृत किसानों के पंजीकृत रकबा के पंजीयन में लापरवाही बरती थी. इनके द्वारा धान खरीदी के लिए रकबे का पंजीयन किया गया और भौतिक सत्यापन और निरीक्षण में सोयाबीन, टमाटर, राहर और कोदो की फसलें मिली. उल्लेखनीय है कि पूरे जिले के खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 धान खरीदी के लिए पंजीकृत किसनों के धान के रकबे का मौके पर खेत में जाकर पंजीकृत सूची दर्ज रकबे से मिलान कर भौतिक सत्यापन और संशोधन की कार्रवाई चल रही है.
http://जियो यूजर्स को एक और झटका, यह खास ऑफर हुआ बंद
http://Cartosat-3 लॉन्च, दुश्मन की हर गतिविधि पर रखेगा नजर
http://चोटिल शिखर धवन विंडीज सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका







