नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज पर अब कोरोना का खतरा मंडरा रहा है. टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. यह जानकारी मिलने के बाद खिलाड़ी को आइसोलेट कर दिया गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के बाद टीम इंडिया इन दिनों तीन हफ्ते के ब्रेक पर है. इस दौरान भारत के कई खिलाड़ी ब्रिटेन की अलग-अलग जगहों पर घूमने भी गए. इसी दौरान उनके कोरोना की चपेट में आने की आशंका की जा रही है.
http://गुरु रंधावा का नया गाना ‘नैन बंगाली’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल
एएनआई के मुताबिक ब्रिटेन में दो भारतीय खिलाड़ी कोरोना से प्रभावित हुए और अब दोनों अच्छा महसूस कर रहे हैं जिसमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है. दूसरे खिलाड़ी का टेस्ट 18 जुलाई को किया जाएगा तब तक उसका 10 दिन का आइसोलेशन समय पूरा हो चुका होगा. एएनआई से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों में कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई. परेशान होने वाली कोई बात नहीं है, जो खिलाड़ी संक्रमित हुआ था उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. इसके बाद दूसरे खिलाड़ी की जांच 18 जुलाई को की जाएगी जो अभी आइसोलेट है.
http://Oppo Reno 6, 6 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स











