नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. पुलिस को वैशाली के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है और पुलिस ने इस पर अपना काम करना शुरू कर दिया है. वैशाली ठक्कर की आत्महत्या से पूरी टीवी इंडस्ट्री सकते में आ गई है. बता दें कि इस बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आई है कि इसके पीछे क्या वजह रही होगी.
https://स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, 3 लड़कियों समेत 5 गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर बीते 20 घंटों में वैशाली ने एक भी स्टोरी नहीं डाली है और उनका आखिरी पोस्ट भी पांच दिन पहले का है. वैशाली की लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में वे एक फनी वीडियो में दिख रही हैं. माना जा रहा है कि इस वीडियो के जरिए उन्होंने मौत को लेकर हिंट दे दिया था. वैशाली का आखिरी पोस्ट एक रील है जिसमें उन्होंने एक जोक कहा है. इस रील में वैशाली गाती हैं, ‘दिल, जिगर, नजर क्या है… मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं!’ इस गाने को उन्होंने तो मजाक के तौर पर गाया लेकिन हो सकता है कि वो अपनी आत्महत्या का हिंट दे रही हों.
https://‘मिली’ का ट्रेलर रिलीज, जिंदगी की जंग लड़ती दिखीं जाह्नवी कपूर










