नई दिल्ली. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. मिली के 2 मिनट 21 सेकेंड के ट्रेलर में मिली की उसके पिता के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग और फिर सनी कौशल के साथ उनकी लव लाइफ की झलक देखी जा सकती है. बाद मिली की गुमशुदगी और जीने की उसकी जद्दोजहद देखने लायक है. अपने काम के दौरान मिली एक फ्रीजिंग रूम में फंस जाती है, जहां वह लगातार बढ़ रही ढंड के बीच संघर्ष करती है.
https://दहेज में गाड़ी न मिलने पर पत्नी को फोन कर दिया तीन तलाक, मामला दर्ज
दूसरी तरफ मिली के पिता को लगता है कि उनकी बेटी की गुमशुदगी के पीछे उसके बॉयफ्रेंड (सनी कौशल) का हाथ है. पुलिस भी मिली के बॉयफ्रेंड से उसकी गुमशुदगी को लेकर पूछताछ करती है. हालांकि, इस मुसीबत से मिली कैसे निकलती है, इसके लिए सभी को फिल्म की रिलीज का इंतजार करना होगा. बता दें कि जाह्नवी फिल्म में लीड रोल में हैं और ट्रेलर में उन्हें खुद को फ्रीज होने से बचाने की कोशिश करते देखा जा सकता है. जाह्नवी कपूर स्टारर मिली में उनके अलावा सनी कौशल, मनोज पहवा और विक्रम कोचर भी अहम रोल में हैं.
https://‘फोन भूत’ का पहला गाना ‘किन्ना सोना’ रिलीज, ग्लैमरस अवतार में नजर आईं कैटरीना










