नई दिल्ली. आईपीएल का 13वां सीजन अभी शुरू भी नहीं हुआ है और लगातार चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के 13 सदस्यों का कोरोना पॉजिटिव होना फिर अनुभवी खिलाड़ी सुरेश रैना का आईपीएल के इस सीजन से नाम वापस लेना, और अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को झटका लगा है. आरसीबी के स्टार गेंदबाज केन रिचर्ड्सन इस साल आईपीएल नहीं खेलेंगे. वे जल्द पिता बनने वाले हैं. इसलिए उन्होंने आईपीएल से हटने का फैसला किया. उनकी जगह स्पिनर एडम जांपा को आरसीबी में शामिल किया गया है.
http://खेसारी-काजल के इस गाने ने मचाया धमाल, मिले 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज
आरसीबी ने ट्वीट किया- हम आरसीबी में एडम जाम्पा का स्वागत करने के लिए रोमांचित हैं. वह केन रिचर्डसन की जगह लेंगे. फ्रेंचाइजी ने कहा कि आरसीबी परिवार केन और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं देता है जिनके घर में पहला बच्चा आने वाला है. हम रिचर्डसन के टूर्नामेंट से हटने के फैसले का सम्मान करते हैं. बता दें कि एडम जाम्पा दूसरी बार आईपीएल में खेलेंगे. इससे पहले वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. पिछले साल नीलामी में उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था जबकि रिचर्डसन को आरसीबी ने चार करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था.
http://रिहायशी इलाके में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका











