नई दिल्ली. Infinix Hot 11 2022 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. 4जी नेटवर्क पर फोन की बैटरी को लेकर 22 घंटे के टॉकटाइम का दावा किया गया है. इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपए है. बता दें कि यह लॉन्चिंग कीमत है. बाद में कीमत में इजाफा हो सकता है. फोन को ऑरोरा ग्रीन, पोलर ब्लैक और सनसेट गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री 22 अप्रैल से फ्लिपकार्ट से होगी. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित 11 XOS 7.6 है. फोन में 6.7 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले है.
https://तगड़ा झटका! मार्च में 14.55 फीसदी पर पहुंची थोक महंगाई दर
फोन में Unisoc T610 प्रोसेसर है जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट है. फोन में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ है. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है. इासमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है. Infinix Hot 11 2022 का मुकाबला Realme C31, Poco M3 और Redmi 10 जैसे फोन से होगा.
https://KGF Chapter 2 BO Collection: चार दिनों में कमाई 550 करोड़ के पार










