আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हनुमान जयंती के दिन जरूर आजमाएं ये सरल उपाय

Published on: April 8, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रभु श्रीराम के भक्त हनुमान जी का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चित्रा नक्षत्र और मेष लग्न में हुआ था. हनुमान जयंती पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनको प्रसन्न कर सकते हैं. हनुमान जी संकट मोचन कहलाते हैं. हनुमान जी के जन्मोत्सव पर हनुमान जी की विशेष पूजा उपासना करने का प्रावधान है. ऐसा करके हम अपने जीवन में आने वाली तमाम बाधाओं को दूर कर सकते हैं. हनुमान जयंती के अवसर पर बजरंग बली के कुछ विशेष उपाय आजमाने से आपके घर में सुख शांति के साथ समृद्धि आती है और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

http://बीते तीन दिनों में राज्य में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं

हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी के मंदिर जाएं और बजरंगबली का कोई भी सरल मंत्र या हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ करें. हनुमान जी पर गुलाब की माला चढ़ाएं. हनुमान जी को खुश करने का यह सबसे सरल उपाय है. हनुमान मंदिर में एक सरसों के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं और हनुमान जी का पाठ करें. ऐसा करने से आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे. पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो हनुमान जयंती के दिन पीपल के 11 पत्ते पर श्रीराम का नाम लिखें. हनुमान जी को विशेष पान का बीड़ा चढ़ाएं. इसमें सभी मुलायम चीजें डलवाएं, जैसे खोपरा बूरा, गुलकंद, बादाम कतरी आदि. ऐसा करने से हनुमान जी खुश होते हैं.

http://नगरीय निकायों के शिक्षक संवर्गों का माह मार्च तक का वेतन जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now