नई दिल्ली. एक पुलिसकर्मी अपने डांस वीडियो के लिए वाहवाही लूट रहा है. दरअसल, मुंबई पुलिस के पुलिसकर्मी अमोल यशवंत कांबले (38) ने अपने डांस वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर एक खास पहचान बना ली है. नयागांव पुलिस मुख्यालय में तैनात अमोल के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और हजारों लोग उनके वीडियो को पसंद कर रहे हैं. अमोल ड्यूटी खत्म होने के बाद या छुट्टी के दिन डांस करते हैं. उनकी यह प्रतिभा उस समय लोगों के सामने आई जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने डांस का एक वीडियो पोस्ट किया. अमोल ने मराठी फिल्म ‘अप्पू राजा’ के गाने ‘आया है राजा’ पर डांस कर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, जो कि बहुत ही वायरल हुआ और लोगों ने उनकी खासी प्रशंसा की.
http://Tokyo Olympics : इतिहास रचने से चूके रवि दहिया, जीता रजत पदक
एक वीडियो में ड्यूटी पर तैनात अमोल एक दोपहिया वाहन चालक को सही तरीके से मास्क पहनने के लिए कह रहे हैं और फिर दोनों ही डांस करने लगते हैं. बता दें कि माहिम के रहने वाले अमोल यशवंत काम्बले 2004 में मुंबई पुलिस में भर्ती हुए थे. अमोल को बचपन से ही डांस करना पसंद रहा है. पुलिस में भर्ती होने से पहले अमोल अपने बड़े भाई, जोकि एक कोरियोग्राफर हैं, के साथ डांस शो भी किया करते थे. कांबले ने कहा कि एक पुलिसकर्मी होने के नाते कानून और व्यवस्था बनाए रखने के अलावा नागरिकों की रक्षा करना मेरी पहली जिम्मेदारी है. लेकिन अपने साप्ताहिक अवकाश पर मैं अपने बच्चों, अपनी बहन के बच्चों के साथ डांस करता हूं और मज़े करता हूं.
http://‘बचपन का प्यार’ का पंजाबी वर्जन हुआ रिलीज, देखिए वीडियो









