नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कॉमेंटेटर रमीज राजा ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उनके मुताबिक अगर रोहित आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में चल गए तो दोहरा शतक भी लगा देंगे. रमीज राजा ने इंडिया न्यूज पर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल को लेकर हुई बातचीत में कहा कि आपके पास शुभमन गिल और रोहित शर्मा जैसी सलामी जोड़ी है, तो आपको हर हाल में उनका समर्थन करना चाहिए. रोहित अगर लय में हुए तो वो जरूर न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी के फाइनल में दोहरा शतक लगाएंगे.
http://सचिव ने सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों किए आहरित, कलेक्टर से शिकायत
रमीज राजा ने कहा कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल को अपने नैचुरल गेम में कोई तब्दीली नहीं लानी चाहिए. दोनों ही प्लेयर्स अपने अटैकिंग अंदाज में ही खेलें. टीम इंडिया की सोच आक्रामक है और यही वजह कि बल्लेबाज भी अटैकिंग क्रिकेट खेलते हैं. उन्होने आगे कहा कि अगर आपको हाफ वॉली गेंद मिलती है, तो फिर आप भारत में खेल रहें हों या इंग्लैंड में उसे ड्राइव करना ही चाहिए. हां, ये जरूरी है कि टेस्ट मैच के पहले आधे घंटे में आप हल्के हाथों से गेंदों को खेलें. लेकिन जब आपकी आंख जम जाती है, तो फिर खुलकर बल्लेबाजी करनी चाहिए. क्योंकि बीते 100 सालों में बल्लेबाजी का यही फलसफा रहा है.
http://अब कोरोना का सिर्फ एक वेरिएंट ही चिंता का सबब : WHO











