नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में एक नीले रंग के खास जैकेट में नजर आए. प्रधानमंत्री का ये जैकेट कपड़े से नहीं बल्कि प्लास्टिक की बोतलों की रिसाइकिल की गई सामग्री से बनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये खास जैकेट सोमवार को बेंगलुरु में आयोजित इंडिया एनर्जी वीक के दौरान इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा उन्हें भेंट की गई. इसे पीईटी (PET) बोतलों से बनाया गया है. इंडिया एनर्जी वीक का उद्देश्य ऊर्जा के परिवर्तनकाल में महाशक्ति के रूप में भारत की बढ़ती शक्ति को प्रदर्शित करना था. तमिलनाडु के करूर की कंपनी श्री रेंगा पॉलीमर्स ने पीएम मोदी के इस जैकेट के कपड़े को तैयार किया है.
https://आरी से काटा, हड्डियों को पीसकर पाउडर बनाया; श्रद्धा मर्डर केस में आफताब का कबूलनामा
कंपनी ने इंडियन ऑयल को PET बॉटल से बने 9 अलग-अलग रंगों के कपड़े भेजे थे. इसमें से पीएम मोदी के लिए चंदन के रंग का कपड़ा चुना गया. बाद इस कपड़े को गुजरात में मौजूद पीएम मोदी के टेलर के पास भेजा गया और उन्होंने फिर इस जैकेट को तैयार किया. इस तरह के एक जैकेट को बनाने में करीब 15 बोतलों की आवश्यकता होती है. वहीं, फुल ड्रेस को तैयार करने में करीब 28 बोतलों की जरूरत होती है. इसे रंगने में पानी का इस्तेमाल नहीं होता. सबसे पहले फाइबर तैयार किया जाता है, फिर उसे फैब्रिक में बदला जाता है और आखिर में पोशाक तैयार होता है. प्लास्टिक को रिसाइकिल करके बनाई जाने वाली जैकेट की बाजार में कीमत मात्र 2000 रुपए है.
https://विक्टोरिया गौरी ने ली जज की शपथ, नियुक्ति के खिलाफ दायर याचिकाएं SC ने की खारिज









