नई दिल्ली. हाल ही में रैपर बादशाह फैंस के लिए एक नया गाना ‘GENDA PHOOL’ लेकर आए थे, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस दिखाई दी थीं. रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब में टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हो गया. इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 166,153,581 बार देखा जा चुका है. यह गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि, अब कई युवा भी गाने के डांस स्टेप को फॉलो कर अपने डांस वीडियोज शेयर कर रहे हैं. इस बीच इन दिनों यूट्यूब पर गेंदा फूल पर एक लड़की का डांस काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़की साड़ी में गेंदा फूल पर खूबसूरत स्टेप्स करती दिख रही है.
http://स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स के नियमित संचालन के दिए निर्देश
यूट्यूब पर इस वीडियो को MONAMI GHOSH नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में मोनामी घोष ने जबरदस्त डांस किया है. वीडियो में मोनामी घोष का जबरदस्त डांस देख लोग उनके दीवाने हुए जा रहे हैं. बता दें कि 31 मार्च को अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 2,733,808 बार देखा जा चुका है और साथ ही काफी प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं. इस वीडियो में परफॉर्म कर रही मोनामी आए डांस के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करती नजर आती हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होता है. देखिए वीडियो-










