नई दिल्ली. तमिल फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नमिता ने भाजपा का दामन थाम लिया. शनिवार को कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें सदस्यता दिलाई. नमिता बिल्ला, इंग्लिशकरन, ‘जगन मोहिनी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. नमिता ने साल 2001 में मिस सूरत का खिताब अपने नाम किया था. इसके अलावा वह साल 2001 मिस इंडिया की रनरअप भी रही थीं. नमिता की साउथ में जबरदस्त फैन फॉलोविंग है. बता दें कि इससे पहले तमिल अभिनेता राधा रवि भाजपा में शामिल हो गए हैं.
http://आज से बदल जाएंगे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियम
कांग्रेस के नाना पटोले निर्विरोध बने स्पीकर
नई दिल्ली. कांग्रेस के विधायक नाना पटोले महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार किशन कठोरे ने रविवार को स्पीकर पद से अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद स्पीकर पद का चुनाव टल गया और नाना पटोले के निर्विरोध स्पीकर चुने जाने का रास्ता साफ हो गया. नाना पटोले ने विधानसभा स्पीकर का पदभार भी संभाल लिया है. प्रोटेम स्पीकर दिलीप वलसे पाटिल ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि नाना पटोले निर्विरोध स्पीकर चुने गए हैं. पाटिल ने कहा कि पटोले से आग्रह किया जाता है कि वे अपना आसन ग्रहण करें. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पटोले को स्पीकर के आसन तक ले गए. उनके साथ अन्य नेता भी थे. बाद में चर्चा शुरू होने पर उद्धव ठाकने ने कहा, नाना पटोले एक किसान परिवार से आते हैं, इसलिए उम्मीद है कि वे सबको इंसाफ दिलाने का काम करेंगे.
http://महिलाओं की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ाने डीजीपी के निर्देश









