আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ये बल्लेबाज अजीबोगरीब तरीके से हुआ आउट, वीडियो वायरल

Published on: March 11, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच एंटिगा में खेले गए पहले वनडे मैच में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. दरअसल, मैच के दौरान श्रीलंका के बल्लेबाज दानुष्का गुनाथिलका को विवादित तरीके से आउट दे दिया गया, जिसके बाद वर्ल्ड क्रिकेट में हंगामा मच गया. दानुष्का गुनाथिलका पर रन आउट से बचने के लिए जानबूझकर गेंद रोकने का आरोप लगा, जिसके बाद थर्ड अंपायर ने गुनाथिलका को Obstructing the field (फील्डिंग में खलल डालना) आउट दिया. हुआ यूं कि श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान पारी के 22वें ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका के बल्लेबाज दानुष्का गुनाथिलका ने एक शॉट खेला, जिसके बाद दूसरे छोड़ पर खड़े बल्लेबाज ने रन लेने से मना कर दिया.

http://नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन, जरूरी सेवाएं रहेंगी चालू

गुनाथिलका क्रीज से बाहर निकल गए थे, लेकिन वापस क्रीज में लौटते समय उनके पैरों में गेंद आ गई. गुनाथिलका का पैर गेंद से लग गया और गेंद पीछे की तरफ चली गई. इस दौरान पोलार्ड ने अंपायर से ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड की शिकायत की, जिसके बाद थर्ड अंपायर ने गुनाथिलका को आउट करार दे दिया. पोलार्ड का ये फैसला विवादों से घिर गया है. इस फैसले के बाद वेस्टइंडीज की टीम और कीरोन पोलार्ड पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं कि उन्होंने बल्लेबाज के खिलाफ अपील कर सही फैसला नहीं लिया, क्योंकि रिप्ले में यह साफ था कि गुनाथिलका ने जानबूझकर गेंद को रोकने की कोशिश नहीं की थी. सोशल मीडिया पर पूरे वाकये का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

http://ड्यूटी के बाद घर लौट रहे एएसआई की सड़क हादसे में मौत

https://twitter.com/ArjunNamboo/status/1369677212094373892?s=20

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now