नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में वृद्धि करने के बाद से ही बैंकों का फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में वृद्धि करने का सिलसिला जारी है. अब कोटक महिंद्रा बैंक ने एक बार फिर से एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा इस महीने में ब्याज दरों में की गई यह तीसरी बढ़ोतरी है. बैंक ने 1 नवंबर और 9 नवंबर को भी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें बढ़ाई थी. बैंक ने अब 2 करोड़ रुपए से कम की कुछ चुनिंदा फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई ब्याज दरें आज से ही प्रभावी हो गई हैं. वृद्धि के बाद, 390 दिनों से लेकर 23 महीने से कम अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक अब 6.30 फीसदी की बजाय 6.40 फीसदी आम ग्राहकों को देगा.
https://आफताब ने श्रद्धा के किए थे 35 टुकड़े, रोज रात 2 बजे एक हिस्सा लगाता था ठिकाने
वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 फीसदी ब्याज मिलेगा. बैंक ने 23 महीने से लेकर 2 साल से कम अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर 6.30 से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दी है. इसी तरह कोटक महिंद्रा बैंक ने 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी पर ज्यादा ब्याज देने का फैसला किया है. अब 6.40 फीसदी ब्याज मिलेगा, जबकि पहले ब्याज की दर 6.30 फीसदी थी. तीन साल और उससे अधिक, लेकिन 4 साल से कम के कार्यकाल की एफडी पर 6.30 ब्याज देगा और 4 साल और उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम समय में पूरी होनी वाली एफडी पर 6.25 ब्याज देगा.










