नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस का एक और मरीज मिला है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हाल ही में चीन से केरल लौटा यह व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. उसे अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है. मरीज की हालत स्थिर है और उसपर करीब से नजर रखी जा रही है. मरीज चीन में कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित वुहान शहर की यात्रा पर गया था. इससे पहले 30 जनवरी और 2 फरवरी को वुहान से लौटे केरल के दो छात्रों को संक्रमित पाया गया था. दोनों का इलाज त्रिशूर और अलापुझा के अस्पताल में चल रहा है.
http://प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना, अलर्ट जारी
करीब 200 लोग अस्पतालों और घरों में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपने संशोधित यात्रा परामर्श में लोगों से कहा कि चीन के हुबेई प्रांत में जानलेवा कोरोना वायरस के महामारी बनने के मद्देनजर वे देश की यात्रा करने से बचें. कोरोनावायरस से चीन में अब तक 361 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 17,205 मामलों की पुष्टि हुई है. हुबेई प्रांत के स्थानीय स्वास्थ्य आयोग सोमवार को जानकारी दी है कि रविवार को इससे 57 लोगों की मौत हुई. अब कोरोनावायरस के चलते मरने वालों की कुल संख्या 361 हो गई है.
http://प्रदेश साहू युवा प्रकोष्ठ की बैठक में युवा महोत्सव सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
Kerala Health Minister KK Shailaja: Third case of #coronavirus tested positive in Kerala in Kasargod. pic.twitter.com/g39OgJ98JO
— ANI (@ANI) February 3, 2020









