नई दिल्ली. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘दोस्ताना’ का गाना ‘देसी गर्ल’ लोगों के बीच काफी मशहूर हुआ था. इस गाने के बाद प्रियंका चोपड़ा को ‘देसी गर्ल’ के नाम से बुलाया जाने लगा. इस मशहूर गाने को शंकर महादेवन, सुनिधि चौहान और विशाल ददलानी ने मिलकर गाया था. प्रियंका ने अपने इस गाने में धमाकेदार डांस किया था, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया था. इतना ही नहीं, कइयों ने इस गाने पर डांस कर अपना वीडियो भी यूट्यूब पर अपलोड कर चुके हैं.
https://छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- एकमात्र सुरक्षित स्थान मां की कोख और कब्रिस्तान
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रिश्मा हेगड़े और एमी एला नाम की दो लड़कियों ने जबरदस्त डांस किया है. इस डांस के कोरियोग्राफर खुद ग्रिश्मा हेगड़े हैं. ग्रिश्मा हेगड़े और एमी एला ने अपने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया, जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. साथ ही इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर ग्रिश्मा हेगड़े और एमी एला के डांस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. वीडियो में ग्रिश्मा हेगड़े और एमी एला का डांस देखते ही बन रहा है.
http://जोकर वायरस फिर से हुआ सक्रिय, अपने फोन से तुरंत हटाएं ये ऐप










