नई दिल्ली. एक 11वीं की छात्रा ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली. पुलिस को जांच में इसके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. पुलिस ने बताया कि चेन्नई के बाहरी इलाके में एक पति-पत्नी रहते हैं. उनकी बेटी 11वीं क्लास में पढ़ती थी. शनिवार को छात्रा छत से लटकती पाई गई थी. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस तुरंत वहां पहुंची और बच्ची के रूम की तलाशी ली, इस दौरान पुलिस के हाथ सुसाइड नोट आया. पुलिस ने लड़की के दोस्तों से पूछताछ की. इस दौरान जानकारी मिली कि हाल के दिनों में इस बच्ची ने खुद को दोस्तों से अलग कर लिया था. बच्ची गुमसुम रहने लगी थी. लेकिन बच्ची द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट दिल दहला देने वाला है.
http://जोकर वायरस फिर से हुआ सक्रिय, अपने फोन से तुरंत हटाएं ये ऐप
‘Stop Sexual Harrasment’ इन शब्दों के साथ इस नोट की शुरूआत होती है. छात्रा ने पत्र में लिखा है कि अब और बर्दाश्त वो नहीं कर सकती है. वो इतनी दर्द में है कि उसे कोई ढांढस भी बंधा नहीं सकता. पत्र में लिखा है कि अब पढ़-लिख पाने की क्षमता उसके अंदर नहीं रह गई है, उसे बार-बार बुरे सपने आते थे जो उसे सोने नहीं देते थे. आगे इस नोट में लिखा गया है- हर माता-पिता को अपने बेटों को लड़कियों का सम्मान करना सिखाना चाहिए. रिश्तेदारों या शिक्षकों पर भरोसा न करें. एकमात्र सुरक्षित स्थान मां की कोख और कब्रिस्तान है. पत्र में यह भी कहा गया है कि स्कूल भी लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है. इस केस की जांच के लिए मांगडू पुलिस ने 4 स्पेशल टीम बनाई है. ये टीम छात्रा की फोन डिटेल, समेत कई चीजों की जांच कर रही है.









