नई दिल्ली. 1 नवंबर से देश के विभिन्न विभागों में कुछ नियमों में बदलाव होने वाले हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों पर होने वाला है. पहला बदलाव भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में अगर आपका खाता है तो यहां एक बड़ा बदलाव होने वाला है. बैंक एक नवंबर से डिपॉजिट पर ब्याज दर बदलने वाला है. एसबीआई ने इस संबंध में 9 अक्टूबर को जानकारी दी थी. इसके मुताबिक एक नवंबर से एक लाख रुपए तक के डिपॉजिट पर ब्याज की दर 0.25 फीसदी घटकर 3.25 फीसदी रह जाएगी. एक लाख रुपए से ज्यादा के डिपॉजिट को अब रेपो रेट से जोड़ दिया गया है.
http://बेहद गंभीर बीमारी से जूझ रहे ग्लेन मैक्सवेल ने क्रिकेट से लिया ब्रेक
दूसरी बदलाव जो एक नवंबर से होने वाली है वह कारोबारियों के लिए जरूरी है. इसके तहत अब कारोबारियों को डिजिटल पेमेंट लेना अनिवार्य होगा. इसी के साथ ग्राहक या मर्चेंट्स से डिजिटल पेमेंट के लिए कोई भी शुल्क या मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) नहीं वसूला जाएगा. बदले हुए ये नियम 50 करोड़ रुपए से अधिक के टर्नओवर वाले कारोबारियों पर ही लागू होंगे. तीसरा महत्वपूर्ण बदलाव ये हैं कि महाराष्ट्र में एक नवंबर से पब्लिक सेक्टर बैंक का नया टाइम टेबल लागू होगा. अब यहां सभी बैंक एक ही टाइम पर खुलेंगे और बंद होंगे. नए टाइमटेबल के हिसाब से महाराष्ट्र में अब बैंक सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम में 4 बजे तक कारोबार होगा. बता दें कि वित्त मंत्रालय ने देश में बैंकों के कामकाज का समय एक जैसा करने का निर्देश दिया था.
http://राज्य शासन ने पदोन्नति आरक्षण रोस्टर में संशोधन के संबंध में जारी किए निर्देश









