रायपुर. कोरोना वायरस विषाणुओं का समूह होता है, जिससे सामान्यतः जानवरों में बीमारियां होती है. यह वायरस कभी-कभी मनुष्यों में संक्रमण करता है. कोरोना वायरस के प्रमुख लक्षण सर्दी, खांसी एवं बुखार है. इसमें प्रमुख लक्षणों में इसके साथ सिरदर्द, गले में खरास है. छोटे बच्चों और बुजुर्ग व्यक्तियों में एवं ऐसे व्यक्तियों में जिनमें प्रतिरक्षण की क्षमता कम होती है, यह वायरस निमोनिया, ब्रोंकाइंटिस इत्यादि गंभीर बीमारियां उत्पन्न करता है. कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से हवा के द्वारा, संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क से जैसे छूने या हाथ मिलाने से, संक्रमित सामग्रियों के संपर्क में आने के बाद आंख या नाक को छूने से फैलता है.
http://दो बार जांच में अलग-अलग बताया गया ब्लड ग्रुप, जान जोखिम में डालकर किया ऑपरेशन
कोरोना वायरस से बचने के उपाय
कोरोना वायरस से बचने के लिए संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क में आने से बचे, अपने हाथ साबन से बार-बार धोते रहें. सामग्रियों के संपर्क में आने के बाद आंख या नाक को छूने से बचें. सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह ले एवं घर में आराम करें. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय के राज्य के सर्विलेंस इकाई के फोन नबंर 07712235091 से संपर्क किया जा सकता हैं.
http://महिला कर्मचारी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार











