আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खूबसूरती में एक्ट्रेस को मात देती हैं ये भारतीय महिला क्रिकेटर

Published on: June 22, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्‍ट्रेस को मात देने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर हरलीन देओल (23) ने 2019 में इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू किया था. उन्‍होंने भारत के लिए अभी तक एक वनडे और 9 टी20 मैच खेले हैं. वनडे में वह महज 2 रन ही बना पाई थी, जबकि टी20 में उनके नाम 110 रन और 6 विकेट है. हरलीन जितनी बेहतरीन मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज हैं, उतनी ही अच्‍छी वो बाकी खेलों में भी है. यही नहीं खूबसूरती के मामले में भी वो बड़ी से बड़ी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस पर भारी हैं. उन्‍होंने 8 साल की उम्र में भाई और पड़ोस में रहने वाले लड़कों के साथ गली क्रिकेट से शुरुआत की और 9 साल की उम्र में स्‍कूल की तरफ नेशनल स्‍तर पर क्रिकेट खेला.

http://भारत में मिले डेल्टा वेरिएंट पर कोरोना वैक्सीन कम असरदार : WHO

हालांकि इसके बाद 13 साल की उम्र में क्रिकेट के लिए हिमाचल चली गईं और वहां से पेशेवर क्रिकेट खेलना शुरू किया. हरलीन पढ़ाई में भी अव्‍वल रही है. दसवीं और 12वीं में उनके 80 फीसदी अंक थे. हरलीन एक अच्‍छी एक्‍टर भी हैं. हरलीन के बड़े भाई डेंटिस्‍ट हैं. वे क्रिकेट के अलावा हॉकी, फुटबॉल, बास्‍केटबॉल भी खेलती थी. स्‍कूल समय में बेस्‍ट एथलीट रही. एक इंटरव्‍यू में इस खिलाड़ी की मां ने बताया था कि क्रिकेट के लिए उनकी बेटी ने उन्‍हें कभी परेशान नहीं किया. हरलीन खुद ही सुबह उठ जाती थी. कोचिंग के लिए टेबल पर चढ़कर दरवाजा खोल लेती थी. चोट लगने पर खुद ही मरहम भी लगा देती थी. हरलीन के इसी जुनून में आज उन्‍हें एक नई पहचान दिला दी.

http://मोनालिसा ने ‘पानी-पानी’ सॉन्ग पर किया डांस, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now