আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खाली पेट कभी न खाएं ये 5 चीजें, हो सकता है बड़ा नुकसान

Published on: November 19, 2020
---Advertisement---

वजन घटाने के लिए ज्यादातर लोग डाइट का सहारा लेते हैं. ये बहुत इस बात पर भी निर्भर करता है कि दिन की शुरुआत आप क्या खा कर करते हैं. खाने-पीने की कुछ चीजें खाली पेट लेने से आपको एसिडिटी और जलन की समस्या हो सकती है. साथ ही आपके वजन कम करने का सपना भी टूट सकता है. वो चीजें जिन्हें खाली पेट कभी नहीं खाना चाहिए-

खट्टे फल

कभी भी खाली पेट खट्टे फल नहीं खाने चाहिए. इससे शरीर में एसिड बहुत ज्यादा बनने लगता है. फल फाइबर से भरपूर होते हैं इसलिए इन्हें खाली पेट खाने से पेट पर अतिरिक्त भार पड़ सकता है. इसके बजाय दिन की शुरूआत किशमिश या भीगे बादाम खाकर करनी चाहिए.

http://स्मृति सिन्हा ने कराया बोल्ड फोटोशूट, वायरल हुईं तस्वीरें


सॉफ्ट ड्रिंक

सोडा या कोई भी सॉफ्ट ड्रिंक खाली पेट नहीं पीना चाहिए. वैसे तो ये ड्रिंक्स कभी भी सेहत के लिए सही नहीं है लेकिन खाली पेट पीने पर इसके नुकसान ज्यादा होते हैं. खाली पेट इन्हें पीने से गैस और मितली की समस्या हो जाती है साथ ही ये मोटापा भी बढ़ाता है. इसकी बजाय खाली पेट नींबू पानी पिएं ये वजन घटाने में भी मददगार है.

मसालेदार खाना

सुबह से खाली पेट रहने के बाद नाश्ते में मसालेदार खाना खाने से आपके पेट में जलन हो सकती है. मसालेदार खाना खाने से पेट में एसिडिटी भी बनने लगती है. नाश्ता हमेशा हल्का और सादा होना चाहिए.

http://सर्दियों में रोजाना जरूर खाएं मूंगफली, मिलेंगे गजब के फायदे


ठंडा ड्रिंक

दिन की शुरूआत कभी भी ठंडे ड्रिंक से नहीं करनी चाहिए. कोल्ड कॉफी या आइस टी जैसे ड्रिंक पीने से आपकी पाचन क्रिया धीमी पड़ सकती है. इसकी बजाय गुनगुने पानी, नींबू की या अदरक की चाय लें. ये तीनों चीजें मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के साथ-साथ वजन भी कम करती हैं.

कच्ची सब्जियां

वजन घटाने के लिए ज्यादातर लोग हरी सब्जियों और सलाद का सहारा लेते हैं. हालांकि इन चीजों को कच्चा और खाली पेट खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है. इससे पाचन तंत्र खराब हो सकता है और पेट दर्द और सूजन की भी शिकायत हो सकती है.

http://सर्दियों में जरूर खाएं सिंघाड़ा, कोसों दूर रहेंगी ये बीमारियां

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now