আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सर्दियों में रोजाना जरूर खाएं मूंगफली, मिलेंगे गजब के फायदे

Published on: November 13, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. मूंगफली सर्दियों का सबसे लोकप्रिय टाइम पास है. ठंड में दोस्तों, यारों के साथ समूह में बैठकर मूंगफली खाने का अपना ही मजा है. मूंगफली पोषक तत्वों से भरपूर है. अगर आप सप्ताह में एक बार भी इसका सेवन करते हैं, तो यह आपको कई बीमारियों से दूर रख सकती है. अच्छे बालों, ग्लोइंग स्किन और हॉर्मोन्स के संतुलन के लिए विंटर सीजन में मूंगफली को डाइट में जरूर शामिल करें. मूंगफली के नियमित सेवन से खून की कमी नहीं होती है. मूंगफली एक प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है और न केवल पाचन में सुधार करता है, बल्कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मददगार है. उबली हुई मूंगफली एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो कि कच्ची/भुनी हुई मूंगफली से भी बेहतर होती है.

http://Apple AirPods Pro भारत में उपलब्ध, जानिए कीमत और फीचर्स

उबली मूंगफली आपको ग्लोइंग स्किन पाने में मदद कर सकती है. साथ ही त्वचा पर उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करने में मददगार है. मूंगफली से विटामिन बी 6 की अच्छी खुराक मिलती है, जो शरीर में मांसपेशियों के सूजन को कम कर सकती है. इसके अलावा यह आपके मूड में भी सुधार करती है. जिन लोगों में बार-बार मूड स्विंग होता रहता है, तो उन्हें अपनी डाइट में मूंगफली जरूर शामिल करनी चाहिए. यदि आप एंडोमेट्रियोसिस या पीएमएस से जूझ रहे हैं या फिर आपका प्रोलैक्टिन लेवल हाई है, तो आप उबली हुई मूंगफली को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं. आपको जल्द राहत मिलेगी. मूंगफली कई विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है. यह रिकवरी प्रोसेस और हृदय के लिए बहुत फादेमंद होती है.

http://गलत आधार कार्ड नंबर देने पर लगेगा इतना जुर्माना, इन जगहों पर लागू होगा नियम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now