আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2024 तक सड़क हादसों में आएगी कमी, सरकार बना रही खास प्लान

Published on: September 10, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा  है कि केंद्र सरकार सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है. देशभर में हो रहे हादसों को कम करने के लिए परिवहन मंत्रियों को एकसाथ मिलकर काम करना होगा. गडकरी ने आगे कहा है कि साल 2024 तक करीब 50 फीसदी तक सड़क हादसों में कमी आएगी. नितिन गडकरी ने कहा है कि इस समय पर सेफ्टी सबसे जरूरी है. देशभर में हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार की ओर से खास प्लान बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा है कि हादसों को रोकने के लिए उनका कारण जान कर उसको दुरुस्त करना जरूरी होगा.

https://पितृ पक्ष में इन चीजों का भूलकर भी न करें सेवन

इस तरह से साल 2024 तक सड़क हादसों में कमी की जा सकेगी. उन्‍होंने कहा कि मंत्रालय इंजीनियरिंग के छात्रों को सेफ्टी ऑडिट की ट्रेनिंग देगा. गडकरी ने बेंगलुरू में परिवहन मंत्रालय के कार्यक्रम मंथन को संबोधित करते हुए इस बारे में जानकारी दी है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 में कुल 366138 सड़क हादसे हुए हैं. वहीं, इन हादसों में 131714 लोगों की मौत और 348279 लोग घायल हुए हैं. साल 2019 की तुलना में यह 18 फीसदी कम हैं. बता दें 2020 में हुए लॉकडाउन की वजह से इन हादसों में काफी कमी आई है.

https://झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग को हाथी ने सूंड से खींचकर निकाला, फिर मार डाला

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now