नई दिल्ली. ओड़िशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान की आशंका जताई गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अंडमान सागर में अगले 12 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है और इससे बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तरी गुजरात और महाराष्ट्र के उत्तर और उत्तर पश्चिम इलाके में भारी बरसात का अनुमान जताया है. पालघर, ठाणे और मुंबई में सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है. वहीं चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश औऱ ओड़िशा के तटों पर अगले एक-दो दिनों में दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र तट के निकट पूर्वी मध्य अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में बनता दिख रहा है.
https://महंगाई का जोरदार झटका, इतने रुपए बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम
चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश और ओड़िशा के समुद्री तटों पर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. फिर गुरुवार को बंगाल की खाड़ी की ओर विक्षोभ में बदल सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि ओड़िशा के कई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है. पश्चिम बंगाल और आंध्र के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है. आईएमडी का यह भी कहना है कि उत्तर पूर्व राज्यों के कई क्षेत्रों में भी 4-5 दिसंबर को तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. जबकि कई जगह छिटपुट बारिश हो सकती है.
https://50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 11T 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत









