महासमुंद. क्षेत्र के ग्राम मोंगरा और सल्हेभांठा में दो-दो लाख की लागत से मनोरंजन भवन का निर्माण होगा. विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से इसके लिए स्वीकृति मिली है. जल्द ही इसका निर्माण होगा. रविवार को मनोरंजन भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया. जिसके मुख्य अतिथि विधायक श्री चंद्राकर थे. अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर ने की. विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चंद्राकर, जनपद सदस्य नीता तुलाराम साहू, ममता चंद्राकर, सरपंच सरिता रिखीराम साहू मौजूद थीं.
http://गांवों में पुलिस का छापा, दो लोगों से अंग्रेजी शराब बरामद
इस दौरान विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि विषम परिस्थिति के बाद भी प्रदेश सरकार जनता के हितों को लेकर हरसंभव निर्णय ले रही है. राजीव गांधी न्याय योजना से किसानों के आय में वृद्धि होगी. उन्होंने प्रदेश सरकार को किसान हितैषी सरकार बताते कहा कि चुनावी वादों को पूरा किया जा रहा है. उन्होने ग्रामीणों की मांग पर मंगल भवन के लिए 4 लाख देने की घोषणा की. इस अवसर पर पंच किरण साहू, बेना बाई, कृष्णा ध्रुव, शंकर ध्रुव, रिखीराम साहू, मोती साहू, नारायण कुमार, हिरा, तुला राम साहू मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन गोपीचंद ने किया.
http://खाना बांटते-बांटते युवक को भीख मांगने वाली लड़की से हुआ प्यार, कर ली शादी







