नई दिल्ली. सांप के डसने से एक युवक की मौत हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोगी नवादा निवासी (30) धर्मवीर पुत्र जयवीर बुधवार को अपने परिवार के साथ ककोड़ा मेला देखने आया था. एक सपेरा श्रद्धालुओं के तंबुओं के नजदीक बीन बजाकर सांप का तमाशा दिखा रहा था. सपेरे की बीन की आवाज सुनकर आस-पास तंबुओं में रह रहे तमाम श्रद्धालु बाहर निकाल आए और सांप का तमाशा देखने लगे. धर्मवीर भी तमाशा देखने पहुंच गया. इसी दौरान उसने अचानक सपेरे का एक सांप उठा लिया और अपने गले में डाल लिया.
https://स्कूटी चलाते समय लड़की ने किया ऐसा कारनामा, इंटरनेट पर छा गया वीडियो
वह अपने मोबाइल से सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था कि तभी सांप ने उसकी उंगली में डस लिया. यह देखकर श्रद्धालुओं में खलबली मच गई. उसके परिवार वाले घबरा गए. कुछ लोगों ने उसके हाथ पर बंधक लगाया. बाद परिवार वाले उसे नजदीकी गांव में ले गए. जब सुधार नहीं हुआ तो वह युवक को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं सपेरा मौके से फरार हो गया. मृतक के परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं करते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है.
https://ATM यूज करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल, वरना खाली हो सकता है खाता









