महासमुंद. कुएं से युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार युवक खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम खुटेरी का रहने वाला है. उसके परिजनों ने 28 नवंबर को खल्लारी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.29 नवंबर को युवक की संदिग्ध हालत में कुएं में लाश मिली. पुलिस ने बताया कि ग्राम खुटेरी निवासी योगेश (21) देवउठनी त्यौहार के दिन से ही अपने घर से लापता था. परिजनों ने युवक के लापता होने के बाद आस-पास खोजबीन करने के बाद नहीं मिलने पर खल्लारी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
http://समाजसेवी बाबा आमटे की पोती डॉ. शीतल ने की खुदकुशी
पुलिस ने बताया कि मृतक सैलून चलाता था. पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश कर रही थी. खोजबीन के दौरान रविवार को ग्रामीणों ने जानकारी दी कि मनहरण पांडे के खंडहरनुमा घर के कुएं में युवक की लाश तैर रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. लाश का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई कर जांच में जुट गई है.
http://ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, वॉर्नर वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर
http://1 दिसंबर से होने जा रहे हैं ये बदलाव, आप पर होगा सीधा असर







