আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

समाजसेवी बाबा आमटे की पोती डॉ. शीतल ने की खुदकुशी

Published on: November 30, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. समाजसेवी बाबा आमटे की पोती और आनंदवन के महारोगी सेवा समिति की सीईओ डॉक्टर शीतल आमटे ने खुदकुशी कर ली है. अभी खुदकुशी के कारण का पता नहीं चला है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक शीतल आमटे अपने घर में अचेत अवस्था में मिली. उन्हें वरोरा के उपजिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शीतल ने जहरीले इंजेक्शन का इस्तेमाल करके जान दे दी है. बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से तनावग्रस्‍त थीं.

http://ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, वॉर्नर वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर



रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिनों पहले उन्‍होंने आनंदवन के कुष्‍ठ सेवा समिति में चल रहे कामकाज, ट्रस्‍टी और कार्यकर्ताओं पर एक फेसबुक लाइव के जरिए गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि दो घंटे बाद ही वह फेसबुक लाइव डिलीट कर दिया गया. इस फेसबुक लाइव के बाद काफी बहस हुई और बाद में आमटे परिवार की ओर से एक बयान जारी करके इन आरोपों से इनकार किया गया. बता दें कि शीतल आमटे को जनवरी, 2016 में विश्व आर्थिक मंच द्वारा ‘यंग ग्लोबल लीडर 2016’ के रूप में चुना गया था.

http://1 दिसंबर से होने जा रहे हैं ये बदलाव, आप पर होगा सीधा असर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now