नई दिल्ली. जापान की एक कंपनी ने हवा में उड़ने वाली बाइक बनाने का कारनामा कर दिया है. यह बाइक 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में उड़ सकती है. इस बाइक का वजन करीब 300 किलो है और यह उड़ते समय करीब 100 किलो का वजन ले जा सकती है. जापान की स्टार्टअप कंपनी AERWINS टेक्नोलॉजी ने इसे बनाया है और इसका नाम ‘Xटूरिज्मो (XTURISMO)’ होवरबाइक है. अमेरिका के ड्रेट्रायट में ऑटो शो चल रहा है, इसी ऑटो शो में इस बाइक को पेश किया गया है.
https://निजी यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल
अभी इस बाइक का बड़े लेवल पर प्रोडक्शन शुरू नहीं हुआ है. यह बाइक पेट्रोल से चलती है और अभी एक बार में 30-40 मिनट तक ही उड़ान भर सकती है. इस होवरबाइक में कावासाकी हाइब्रिड इंजन लगा है. कंपनी ने साल 2022 में 200 बाइकें बेचने का लक्ष्य रखा है. अभी इस बाइक की कीमत भारतीय करेंसी में करीब 6.19 करोड़ रुपए होगी. अभी भारत में इस बाइक की बिक्री नहीं होगी. हालांकि जापान में यह बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. वहीं अगले साल यानि कि 2023 तक अमेरिका में इस बाइक की बिक्री शुरू हो जाएगी.
https://‘विक्रम वेधा’ का गाना ‘अल्कोहलिया’ रिलीज, दिखा ऋतिक का शानदार डांस










